Rajasthan RSSB CET 12th Level Admit Card 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से राजस्थान सीईटी 12th लेवल एडमिट कार्ड आज 26 नवंबर 2026 को जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार जो राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा 2026 के लिए उपस्थित होंगे, वे ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर जाकर हॉल टिकट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर (Senior Secondary Level) की परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को 38 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। राजस्थान सीनियर सेकेंडरी लेवल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को SSO ID या रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 Download Link- Active
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा RSSB CET 12th Level Admit Card 2026 डाउनलोड करने का Direct Link एक्टिव कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या अपनी SSO ID का उपयोग करके आसानी से अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए CET 12th लेवल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक भी नीचे दिया है।
यहां क्लिक करें- |
RSSB Senior Secondary Level Exam Admit Card 2026 Link-1 |
क्लिक करें |
CET 12th Level Admit Card 2026 Login Link-2 |
Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 कब होगा?
राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को होगा। परीक्षा प्रतिदिन 2 शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 21 नवंबर 2026 को जारी की जा चुकी है, जबकि राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल का एडमिट कार्ड आज जारी होगा।
राजस्थान CET 12वीं लेवल एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, जन्मतिथि या अन्य जानकारी गलत है, तो तुरंत RSSB हेल्पलाइन 0141-2722520 पर संपर्क करें। प्रवेश पत्र में सुधार के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और बोर्ड के निर्देशों का पालन करें।
ये भी पढ़ें-
RSSB CET 12th Level Admit Card 2026
राजस्थान CET 12th एडमिट कार्ड 2026
Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026: Download Hall Ticket at recruitment.rajasthan.gov.in
