By Mahima Sharan31, Mar 2025 06:22 PMjagranjosh.com
नवरात्रि का त्योहार
नवरात्रि एक त्योहार है जिसे पूरे भारत में ऊर्जा के साथ मनाया जाता है। यह उपवास, प्रार्थना और बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। लेकिन क्या आप साल में दो बार नवरात्रि मनाने का कारण जानते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि नवरात्र साल में दो बार क्यों मनाई जाती है।
नवरात्रि का महत्व
नवरात्रि, जिसका अर्थ है 'नौ रातें', जो कि देवी दुर्गा और उनके विभिन्न अवतारों की पूजा के लिए समर्पित है। इन नौ रातों को नकारात्मकता पर सकारात्मकता, अंधकार पर प्रकाश और द्वेष पर पुण्य की जीत के रुप में माना जाता है। नवरात्रि का प्रत्येक दिन देवी के विभिन्न रूपों से जुड़ा हुआ है, जिन्हें नवदुर्गा कहा जाता है।
साल में दो बार क्यों आती है नवरात्रि?
नवरात्रि साल में दो बार मनाई जाती है, एक बार वसंत ऋतु (चैत्र नवरात्रि) के दौरान और दूसरी बार शरद ऋतु (शरद नवरात्रि) के दौरान। दो बार मनाए जाने वाले इस उत्सव की जड़ें हिंदू परंपरा और पौराणिक कथाओं पर आधारित है।
श्रीराम से जुड़ी है वजह
साल में 2 बार नवरात्र बनाने के कारण प्रभु श्री राम से जुड़ा है। दरअसल जब भगवान राम ने रावण से युद्ध में विजय हासिल किया था. तब वह मां का आशीर्वाद लेना चाहते थे, लेकिन वह नवरात्र तक की प्रतीक्षा नहीं करना चाहते थे।
रामनवमी
प्रभु श्रीराम ने उस वक्त माता की विशेष पूजा का आयोजन किया था। इसके बाद से ही नवरात्र का पर्व साल में दो बार मनाया जाने लगा। जहां एक शारदीय नवरात्र धर्म की अधर्म पर जीत का प्रतीक है। वहीं, दूसरी ओर चैत्र नवरात्रि के नवमी पर प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है।
प्राकृतिक भी है वजह
वहीं, इसके पीछे दूसरा कारण प्राकृतिक है। दोनों ही नवरात्र के दौरान ऋतु का परिवर्तन होता है। चैत्र नवरात्र के दौरान मौसम ज्यादा गर्म होता है, तो वहीं शरद नवरात्रि में मौसम ठंडा होता है।
यही कारण है कि साल में 2 बार नवरात्र मनाए जाते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
किचन में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?