By Mahima Sharan03, Apr 2025 02:06 PMjagranjosh.com
बिखराव
जैसा की नाम से ही प्रतीत हो रहा है, दूर होना या खत्म होना। जब कोई चीज पूर्ण रूप से खत्म होने की कगार पर आ जाती है, तब बिखराव शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इनके कई अन्य नाम भी होते हैं, जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं, लेकिन आज हम आपको उनके अन्य अर्थों के बारे में बताएंगे-
नष्ट करना:
नष्ट करने का अर्थ है किसी चीज या वस्तु को पूर्ण रूप से खत्म कर देना।
दूर करना:
इसका मतलब है कि चीजों से अलग हो जाना या किसी वस्तु को हमेशा के लिए हटा देना।
छितराना:
इस शब्द के बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे। इसका मतलब है चीजों का इधर-उधर गिर या फैल जाना।
तितर-बितर होना:
तितर-बितर का अर्थ होता है। चीजों का अलग-अलग दिशाओं में जाना या पूरी तरह से बिखर जाना।
फैलाना:
यह शब्द तो हम सभी के लिए आम है, जिसका मतलब है चीजों को अलग-अलग दिशाओं में बिखेरना।
हिंदी के ऐसे और भी शब्द है, जिनके विभिन्न अर्थ है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ