सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में भरेंगी अपनी तीसरी उड़ान
By Priyanka Pal27, Apr 2024 10:31 AMjagranjosh.com
नासा की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्री सुनीता एल. विलियम्स वर्तमान में बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन की पायलट बनने के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं।
तीसरा मिशन
यह सुनीता का तीसरा अंतरिक्ष मिशन होने वाला है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एजेंसी के बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट की तैयारी के लिए नासा गुरुवार, 25 अप्रैल को दो मीडिया अवसरों की मेजबानी करेगा।
सुनीता विलियम्स
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर के साथ, 6 मई को लॉन्च होने वाले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए नासा के तीसरे मिशन के लिए तैयारी कर रही हैं।
पहला मिशन
सुनीता विलियम्स को 1998 में नासा द्वारा एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था और वह दो अंतरिक्ष मिशनों से होकर आ चुकी हैं।
उड़ान
नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स यूनाइटेड लॉन्च अलायंस एटलस वी रॉकेट पर बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से उड़ान भरेंगे। परिक्रमा प्रयोगशाला में पहुंचेंगे, जहां वे लगभग एक सप्ताह तक रहेंगे।
अनुभव
उन्होंने एसटीएस-116 के साथ उड़ान भरी और फ्लाइट इंजीनियर के रूप में कार्य किया। उन्होंने कुल 29 घंटे और 17 मिनट की चार स्पेसवॉक के साथ महिलाओं के लिए एक रिकॉर्ड कामय किया है।
दूसरी उड़ान
उनकी दूसरी अंतरिक्ष उड़ान, 14 जुलाई से 18 नवंबर, 2012 तक थी। उस दौरान उन्होंने चार महीने बिताए। विलियम्स ने अपने दो मिशनों के दौरान अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताए हैं।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
एवरेस्ट और MDH मसालों पर लगा बैन, यहां जानें भारत की टॉप मसाला कंपनियां