UP PCS City Intimation Slip 2026 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा Combined Upper Subordinate Services (UP PCS) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप आज 27 नवंबर 2026 को जारी कर दी गई है। और इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 1 दिसंबर को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। आयोग के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 06 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपना एग्जाम सिटी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
UPPSC PCS City Slip 2026 Download Link- Active
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की PCS परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Intimation Slip) डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आज 27 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अब नीचे दिये लिंक पर क्लिक करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें- UP PCS Exam City Slip 2026 Link
क्लिक करें- UPPSC PCS Admit Card 2026 DATE OUT
UP PCS Prelims Exam City Slip: यूपी पीसीएस सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से आप अपने शहर की जानकारी (City Slip) देख सकते हैं।
-
सबसे पहले आप UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर What's New सेक्शन में जाएं।
-
यहां PCS Prelims 2026 District Information Slip के लिंक पर क्लिक करें।
-
अब लॉगिन पेज पर अपना OTR Number दर्ज करें।
-
मांगी गई अन्य जानकारी भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।
-
आपकी UPPSC PCS City Intimation Slip 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
इसमें दिए गए परीक्षा जिले की जानकारी चेक करें।
-
अंत में सिटी स्लिप डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
UPPSC PCS Pre 2026 Exam: कब होगी परीक्षा?
प्रारंभिक (प्रीलिम्स) परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को प्रदेश के सभी 75 जिलों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8:00 बजे से प्रवेश दिया जाएगा और 8:45 बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी, जिसमें प्रवेश दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा और 1:45 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
