[Out]CG Board 10th Topper List 2024: सिमरन शब्बा ने 10वीं में 99 % अंकों के साथ किया टॉप, यहां देखें छत्तीसगढ़ बोर्ड की पूरी टॉपर्स लिस्ट

May 9, 2024, 15:36 IST

CGBSE 10th Topper List 2024: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार जशपुर की रहने वाली सिमरन शब्बा ने टॉप किया है। उन्होंने 10वीं बोर्ड में 99.5 पर्सेंट अंक हासिल किए हैं। वहीं, इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड का पास प्रतिशत 75.61 पर्सेंट रहा है। इसमें 79.35 फीसदी लड़कियों ने बाजी मारी है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 71.12 फीसदी रहा है। 

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं टॉपर्स का नाम, स्कूल, जिलेवार पास प्रतिशत
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं टॉपर्स का नाम, स्कूल, जिलेवार पास प्रतिशत

CGBSE 10th Topper List 2024: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल(CGBSE) की ओर से 10वीं का परिणाम जारी हो गया है। इस बार चुनाव को देखते हुए परिणाम जल्दी जारी किया गया है। बोर्ड की ओर जारी परिणाम में हर साल कुछ छात्र टॉप करते हैं। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड टॉपर्स लिस्ट 2024 के साथ-साथ छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड टॉपर्स लिस्ट 2023  भी देखेंगे। इस बार 34 फीसदी छात्र फर्स्ट डिवीजन और 36 फीसदी सेकेंड डिविजन में पास हुए हैं। इस बार जशपुर की रहने वाली सिमरन शब्बा ने 99.5 पर्सेंट अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर होनिशा रही हैं, जिन्होंने 98.33 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। इस बार 10वीं और 12वीं 15 छात्रों का परिणाम रोक दिया गया है। छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का परिणाम 75.61 प्रतिशत रहा है, जिसमें 79.35 लड़कियां सफल रहीं, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 71.12 रहा। इस बार 3,45,686 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 154799 लड़के एवं 185421 लड़कों ने परीक्षा दी थी।

CG Board 10th Topper List 2024: साल 2024 में परचम लहराने वाले छात्र

सीजीबीएसई की ओर से साल 2024 में परचम लहराने वाले छात्रों की सूची। 

 

रैंक

नाम

अंक पर्सेंटेज
1 सिमरन 597 99.50
2 होनिशा 593 98.83 
3 श्रेयांस कुमार 590 98.33
4 राहुल गंजीर 589 98.17
4 अंशिका ठाकुर 589 98.17
4 डॉली साहू 589 98.17

cg.nic.in login 2024:  पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक जरूरी हैं। छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिल में 33 फीसदी अंक लाने होंगे। वहीं, यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में 33 फीसदी से कम अंक हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। दो से अधिक विषयों में 33 फीसदी से कम अंक होने पर फेल करार दिया जाएगा। 

Updated-9 May,2024-11:55 AM

cgbse.nic.in result date 2024: टॉपर्स को क्या मिलेगा इनाम

बीते वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड में टॉप करने वाले छात्रों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे। साथ ही प्रथम रैंक वाले छात्रों को गोल्ड मेडल और दूसरे स्थान वाले छात्रों को सिल्वर मेडल मिला था।

CG Board Class 10th Topper List 2024: टॉपर लिस्ट में क्या-क्या होता है शामिल

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल(CGBSE) द्वारा परिणाम जारी करने के बाद टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाती है। इसमें टॉपर छात्रों के नाम के साथ-साथ स्कूलों का नाम, प्राप्तांक, जिला और रैंक की जानकारी दी जाती है। 

CG Board 10th Topper List 2023: साल 2023 में किसने किया था टॉप

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल(CGBSE) द्वारा जारी सीजीबीएसई10वीं परिणाम के तहत हम साल 2023 के टॉपर्स के बारे में जानेंगे। 



रैंक

छात्र का नाम

प्राप्तांक(600 में से)

1

राहुल यादव

593

2

सिकंदर यादव

592

3

पिंकी यादव

589

3

सूरज पैंकरा

589

4

अदिति भगत

588

4

रिया हलधर

588

4

भूपेन्द्र एक्सेस

588

5

भूमि वार्ते

586



CG Board 10th Topper List 2022: साल 2022 में किसने किया था टॉप

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल(CGBSE) द्वारा जारी सीजीबीएसई10वीं परिणाम के तहत हम 2022 की लिस्ट देखेंगे। 



रैंक

छात्रों का नाम

प्राप्तांक(600 में से)

1.

सुमन पटेल

592

1.

सोनाली बाला

592

2.

आशिफा शाह

589

2.

दामिनी वर्मा

589

2.

जय प्रकाश कश्यप

589

2.

मुस्कान अग्रवाल

589

2.

काहेफ़ अंजुम

589

2.

कमलेश सरकार

589

3.

कृष कुमार

588

3.

ग्रीत चंद्रा

588

3.

हर्षिका चौरड़िया

588

4.

सौम्या यादव

587

4.

साक्षी सिंह कुशवाहा

587

5.

विवेक कुमार देवांगन

586



 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News